तय करें कि स्टेप फ़ेल होने पर क्या हो¶
तय करें कि फ़ेल होने वाला स्टेप कितनी बार दोबारा चले, और रन रुके या चलता रहे।
शुरू करने से पहले¶
- स्टेप एक एक्शन हो, जैसे ऐप का स्टेप या WhatsApp भेजने वाला स्टेप। कंडीशन, पाथ और इंतज़ार वाले स्टेप में ये सेटिंग नहीं होतीं।
- आप ड्राफ़्ट पर हों। पब्लिश किए हुए वर्शन पर ये सेटिंग धुंधली दिखती हैं और बदली नहीं जा सकतीं।
ये सेटिंग क्या करती हैं¶
Retry तय करता है कि स्टेप कुल कितनी बार चलाया जाएगा:
| विकल्प | क्या होता है |
|---|---|
| Default | Ohanvi तय करता है। ज़्यादातर स्टेप 5 बार तक चलाए जाते हैं। जो स्टेप दोबारा चलाने लायक सुरक्षित नहीं, वे एक ही बार चलते हैं। |
| Don't retry | स्टेप एक ही बार चलता है। |
| 3 times | स्टेप 3 बार तक चलता है। |
| 5 times | स्टेप 5 बार तक चलता है। |
Then तय करता है कि आख़िरी कोशिश भी फ़ेल होने पर क्या हो:
| विकल्प | क्या होता है |
|---|---|
| Stop the flow | रन Failed होकर ख़त्म होता है। आगे के स्टेप नहीं चलते। यही डिफ़ॉल्ट है। |
| Carry on with the next step | रन ऐसे आगे बढ़ता है, मानो स्टेप ने कुछ नहीं लौटाया। |
स्टेप¶
- फ़्लो को बिल्डर में खोलें और स्टेप चुनें। उसका Step पैनल खुलता है।
- If this step fails तक स्क्रॉल करें।
-
Retry खोलें और Default, Don't retry, 3 times या 5 times चुनें।
[SCREENSHOT: If this step fails, जिसमें Retry और Then ड्रॉप-डाउन दिख रहे हों]
-
Then खोलें और Stop the flow या Carry on with the next step चुनें।
- Save पर क्लिक करें, फिर Publish पर क्लिक करें।
आगे बढ़ने पर ख़ाली वैल्यू जाती हैं
फ़ेल हुए स्टेप के बाद {{3.value[0].shipment_id}} जैसी वैल्यू ख़ाली रहती हैं। कोई मैसेज ख़ाली जगह के साथ जा सकता है। Carry on with the next step तभी चुनें, जब आगे के स्टेप इस स्टेप के डेटा के बिना भी ठीक चलें।
रन आगे बढ़ जाए, तब भी रन के आउटपुट में फ़ेल हुआ स्टेप Failed ही दिखता है। देखें किसी रन का आउटपुट विस्तार से पढ़ें।
Retry की सेटिंग चुनें¶
- मैसेज भेजने वाले स्टेप के लिए Don't retry चुनें। टाइमआउट के बाद दोबारा कोशिश होने पर मैसेज दो बार जा सकता है।
- सर्च और पढ़ने वाले स्टेप के लिए Default रहने दें। इन्हें दोबारा चलाना सुरक्षित है।
- पहले से सेव की गई कोई वैल्यू, जैसे 2 times, वैसी ही दिखती है। पैनल खोलने से वह नहीं बदलती।
कुछ एक्शन कभी दोबारा नहीं चलाए जाते, क्योंकि दोबारा चलाने से काम दोहरा हो जाएगा। Shiprocket का Create an order ऐसा ही एक्शन है। इनके लिए Retry धुंधला दिखता है और साथ में Retries are off for this operation. लिखा होता है।
समस्या का समाधान¶
| समस्या | कारण | समाधान |
|---|---|---|
| Retry धुंधला है और Retries are off for this operation. लिखा है | इस एक्शन को दोबारा चलाने से काम दोहरा हो जाएगा। | कुछ ठीक करने की ज़रूरत नहीं। स्टेप एक बार चलता है। |
| दोनों ड्रॉप-डाउन धुंधले हैं | आप पब्लिश किया हुआ वर्शन देख रहे हैं। | ड्राफ़्ट खोलें, फिर सेटिंग बदलें। |
| ग्राहक को एक ही मैसेज दो बार मिला | टाइमआउट के बाद भेजने वाला स्टेप दोबारा चला। | उस स्टेप में Retry को Don't retry पर करें। |
| कोई मैसेज ख़ाली जगह के साथ गया | पिछला कोई स्टेप फ़ेल हुआ, और उसका Then Carry on with the next step पर है। | उसे Stop the flow पर करें, या वह फ़ील्ड हटाएँ जिसे उस स्टेप का डेटा चाहिए। |
| रन Succeeded दिखाता है, पर एक स्टेप Failed है | वह स्टेप Carry on with the next step पर सेट है। | Latest output में स्टेप की गड़बड़ी पढ़ें, फिर स्टेप ठीक करें। |