विषय पर बढ़ें

WhatsApp पर बुकिंग लें

ग्राहक आपके WhatsApp नंबर पर चैट करके अपॉइंटमेंट बुक करते हैं। बुकिंग चैटबॉट उनसे सर्विस, दिन और समय पूछता है। फिर वह देखता है कि सच में कौन सा समय खाली है, और बुकिंग सेव कर देता है। आखिर में आपका एक लाइव फ़्लो चल रहा होगा, जो आपका Appointments पेज अपने आप भरता रहेगा।

शुरू करने से पहले

स्टेप

लाइब्रेरी से बुकिंग चैटबॉट जोड़ें

  1. लेफ़्ट रेल में WhatsApp खोलें, फिर Flows चुनें।
  2. Start from library पर क्लिक करें। टेम्प्लेट गैलरी खुलती है।
  3. Chatbot templates में बुकिंग फ़्लो ढूँढें:
    • Appointment Booking: किसी भी सर्विस बिज़नेस के लिए। यह कीवर्ड book, appointment, booking, slot पर शुरू होता है।
    • Salon Booking: सैलून और स्पा के लिए।
    • Clinic Appointment: क्लिनिक और डॉक्टरों के लिए।
  4. बातचीत देखने के लिए Preview पर क्लिक करें, फिर Use template पर क्लिक करें। फ़्लो की एक कॉपी बिल्डर में खुल जाती है।
  5. मैसेज पढ़ लें। भाषा अपने बिज़नेस के हिसाब से बदल लें।
  6. फ़्लो को सेव और पब्लिश करें। तरीका WhatsApp चैटबॉट फ़्लो बनाएँ में दिया है।

ग्राहक को क्या दिखता है

  1. ग्राहक कोई कीवर्ड भेजता है, जैसे book।
  2. बॉट आपकी चालू सर्विस की लिस्ट भेजता है। ग्राहक एक सर्विस चुनता है।
  3. बॉट पहले वे अगले दिन दिखाता है जिनमें समय खाली है, फिर चुने हुए दिन के खाली समय।
  4. बॉट वह समय बुक कर देता है और इनमें से कोई एक जवाब देता है:
नतीजा कब होता है Ohanvi में कहाँ दिखता है
Booked समय खाली है और आपका नियम Automatic confirmation है। Appointments में Confirmed स्टेटस के साथ।
Request received आपका नियम Manual approval है, या समय काम के घंटों से बाहर है और आपने मैन्युअल अप्रूवल की छूट दी है। Appointments में Requested स्टेटस के साथ।
Time taken किसी और ने कुछ ही पल पहले वही समय बुक कर लिया। कुछ सेव नहीं होता। ग्राहक से दोबारा चुनने को कहा जाता है।

अपना बुकिंग फ़्लो बनाएँ

फ़्लो खुद शुरू से बना रहे हों, तो ये ब्लॉक इसी क्रम में जोड़ें: Pick a service, Pick a date, Pick a time slot, फिर Book appointment। तीनों pick ब्लॉक All steps → Advanced में मिलते हैं। Book appointment All steps → Store actions में मिलता है। Book appointment के 4 नतीजे होते हैं, जिनके हिसाब से आप आगे का रास्ता तय कर सकते हैं: confirmed, requested, slot_taken और rejected_show_slots।

वीडियो वॉकथ्रू

[VIDEO]

समस्या का समाधान

समस्या कारण समाधान
बॉट कोई सर्विस नहीं दिखाता कोई भी सर्विस Active नहीं है। Appts → Services में कम से कम 1 सर्विस के लिए Active चालू करें।
बॉट कोई दिन या समय नहीं दिखाता उस सर्विस के लिए कोई चालू प्रोवाइडर नहीं है, काम के घंटे Closed हैं, या बुकिंग की सीमाओं की वजह से कोई समय खाली नहीं बचता। Providers, Working Hours, और Minimum booking notice (minutes) व Maximum advance booking (days) देखें।
बुकिंग Confirmed की जगह Requested में आती हैं कन्फ़र्मेशन नियम Manual approval पर है। उन्हें Appointments पेज पर मंज़ूर करें, या Automatic confirmation पर कर दें।
फ़्लो शुरू नहीं होता फ़्लो पब्लिश नहीं है, या ग्राहक के मैसेज में कोई ट्रिगर कीवर्ड नहीं है। फ़्लो पब्लिश करें और उसके कीवर्ड देखें।
कन्फ़र्मेशन मैसेज ग्राहकों से CANCEL लिखकर जवाब देने को कहता है लाइब्रेरी के टेक्स्ट में यह लिखा है, पर तैयार फ़्लो कैंसल का जवाब नहीं समझते। मैसेज बदल दें, या ग्राहक की तरफ़ से खुद कैंसल करें। देखें अपॉइंटमेंट मैनेज करें।